केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उनका कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने लिखा है कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. हालांकि मैं उन लोगों से भी कोरोना टेस्ट कराने का अनुरोध करता हूं जिन्होंने पिछले हफ्ते मुझसे दिल्ली में मुलाकात की थी या फिर वो खुद को निगरानी में रखें.
Previous Articleदी प्रोग्रेस ग्लोबल अवार्ड कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Related Posts
Add A Comment


















