भोपाल। कहा जाता है कि हर किसी को अपना पहला प्यार याद रहता है। वो प्यार अगर किसी को मिल गया तो उसके लिए तो बहुत अच्छा, लेकिन जिसको नहीं मिल पाता उसके लिए तो यह बहुत दुखद रहता है। कई ऐसे भी शख्स है जो अपने पहले प्यार को अपने सीने में दफन कर अपने आगे की जिदंगी जी रहे। अब हम जो बताने जा रहे है वह यह है कि एक ऐसे भी शख्स है जो अपने पहले प्यार को भुला नहीं पाये वह दुखी रहने लगा। इस शादीशुदा शख्स की पत्नी को जब इसका पता चला तो उन्होंने अपने पति की उसकी गर्लफ्रैण्ड से ही शादी करवा दी वो भी अपनी शादी के तीन साल बाद। कुछ ऐसा ही अजीब मामला मध्यप्रदेश में सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अपने पति की दूसरी शादी करवा दी। वो भी उसकी प्रेमिका से। पूरे प्रदेश में शादी का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एएनआई के अनुसार भोपाल के इस दम्पति की शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद भी व्यक्ति अपनी पत्नी व प्रेमिका के साथ वैवाहिक संबंध रखना चाहता था। जब इस बात का पता महिला को चला तो उसने पहले अपने पति को समझाया। वह फिर भी नहीं माना तो महिला ने उससे तलाक ले लिया और फिर खुद ने अपने पति की उसकी प्रेमिका से शादी करवाने में मदद की। वकील ने मीडिया को पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला बहुत समझदार थी। उसने अपनी परिपक्व सोच का परिचय दिया और शादी के बाद भी पति अपनी को प्रेमिका को छोडऩे को तैयार नहीं हुआ तो महिला ने उसे ही छोड़ दिया और उसकी शादी करवाने में मदद की।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031