
रायपुर। श्री सीमेंट बलौदाबाजार ने कोविड-19 इस महामारी बीमारी में छत्तीसगढ़ सरकार को यह आश्वासन दिया है कि वह अपने सीमेंट प्लांट से जिसमें की ऑक्सीजन गैस प्लांट भी लगा हुआ है से ऑक्सीजन गैस सिलेंडर को भर कर देगी मुफ्त में। सरकारी अस्पतालों को अभी तक 1610 सिलेंडर भर कर दिए जा चुके हैं तथा रोज करीब 70-60 के बीच में गैस सिलेंडर लगातार स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिफिलिंग करने के लिए भेजे जा रहे हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसके लिए श्री सीमेंट को एक धन्यवाद का पत्र भी लिखा है।


















