दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में अन्य नाबालिगों के साथ हुई झड़प में एक नाबालिग की मौत के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में 7 छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है. जानकारी सामने आई कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूली छात्रों के बीच झड़प हुई थी. कुछ छात्रों ने मिलकर एक छात्र को बुरी तरह से पीटा था. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक और आरोपी, दोनों अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई करते थे.
इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छात्र का शुक्रवार सुबह आरोपी से झगड़ा हुआ था. बाद में आरोपी ने कुछ लड़कों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की थी. बाहरी दिल्ली के डीसीपी ने पुष्टि की है कि मामले में 7 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है.














