देश की राजधानी दिल्ली में एक युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना भारी पड़ गया. उससे ना सिर्फ 24 हजार रुपये छिनकर खाने का बिल भरवाया गया, बल्कि बाउंसरों से उसे पिटवाया भी गया. जैसे-तैसे बचकर वो उस लड़की से दूर भागा और सीधे आनंद विहार थाने जाकर रुका. वहां उसने विस्तार से पूरी बात बताई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.

वॉट्सऐप पर मैसेज करके मिलने बुलाया

पीड़ित रामकृष्ण ने बताया, ’14 सितंबर को वॉट्सऐप पर एक महिला ने मुझसे संपर्क किया था. अपनी मीठी-मीठी बातों में उलझाकर कुछ दिन बाद उसने मुझे मिलने बुलाया. जब मैं उसकी बताई लॉकेशन पर मिलने पहुंचा तो वो मुझे वहां से कड़कड़डूमा स्थित एक रेस्टोरेंट में ले गई. वहां कुछ ही देर बाद मेरे हाथ में करीब 21 हजार रुपये का लंबा-चौड़ा बिल थमा दिया गया, जबकि मैंने इतना ऑर्डर ही नहीं किया था.’

24 हजार लूटे, फिर 25 हजार और मांगे

पीड़ित ने बताया, ‘इतने बड़े बिल पर मैंने सवाल खड़े किए और पैसे देने से मना कर दिया. इसके बाद रेस्टोरेंट के स्टाफ और बाउंसरों ने मेरे साथ हाथापाई की. पहले मेरे से जबरन 24 हजार रुपये छीन लिए गए. इसके बाद वो 25 हजार रुपये की और मांग करने लगे. किसी तरह मैं वहां से अपनी जान बचाकर भागा.’

दो आरोपी गिरफ्तार, महिला की तलाश जारी

हिंदुस्तान अखबार में छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लिया और रेस्टोरेंट के आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू की दिए. इसके बाद कैमरों में रिकॉर्ड हुई घटना के आधार पर पुलिस ने रेस्टोरेंट के बाउंसर अमन गुर्जर और इस पूरे खेल के आयोजक मोहम्मद अरशदुल्लाह आलम को गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस उस महिला की तलाश कर रही है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930