श्री अभिताभ जैन के अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने उपरांत मंत्रालय द्वारा उनके सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त कर मोमेंटो से सम्मानित किया गया। श्री विकासशील सर को छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव पद संभालने के लिए संघ द्वारा उनका स्वागत किया गया।

श्री जैन द्वारा संघ का धन्यवादकिया गया और नए मुख्य सचिव श्री विकासशील द्वारा नवनिर्वाचित संघ को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ मंत्रालय को देश का सर्वोच्च सचिवालय बनाने हेतु संघ को आश्वस्त कर
धन्यवाद एवम् आभार व्यक्त किया गया।
संघ द्वारा मंत्रालय ससेवा के 2 अधिकारियों श्री मोहर साय कुजूर, अवर सचिव एवं श्री दुर्गा चरण शुक्ला, अनुभाग अधिकारी को भी विदाई दिया गया।

इस अवसर पर संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री चंद्रकांत पांडेय सहित, श्री अजीस मीरे, उपाध्यक्ष, श्री उमेश सिंह, सचिव, श्री छविराम साहू, कोषाध्यक्ष, श्री महेश बड़ा, संयुक्त सचिव, श्री कुंदन साहू व सुश्री दिव्यानी साहू सदस्य तथा मंत्रालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।














