धनतेरस का त्योहार आने वाला है और इस मौके पर सोने (Gold) खरीदना शुभ माना जाता है. हर साल की तरह इस बार भी लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अगर आप भी सोना खरीदने वाले हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. सरकार सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है. आइए जानते हैं कैसे..

आरबीआई के मुताबिक, स्वर्ण बॉन्ड के लिए इंडियन बुलियन एण्ड जूलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) द्वारा 999 शुद्धता के सोने के प्रकाशित सामान्य औसत बंद भाव पर आधारित है. इसके तहत दाम 5,177 रुपये प्रति ग्राम तय हुआ है. सरकारी स्वर्ण ब्रॉन्ड योजना 2020-21 की आठवीं श्रृंखला के लिए आवेदन 9 से 13 नवंबर 2020 के बीच स्वीकार किए जायेंगे. सरकार ने केंद्रीय बैंक के साथ विचार विमर्श के बाद यह तय किया है कि स्वर्ण बॉन्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को बॉन्ड की तय कीमत पर प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट दी जाएगी. ऐसे निवेशकों को आवेदन के साथ भुगतान भी डिजिटल तरीके से ही करना होगा. यानी ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों के लिए स्वर्ण बॉन्ड का निर्गम मूल्य (Issue Price) 5,127 रुपये प्रति ग्राम होगा.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031