वॉशिंगटन। एक ओर जहां पूरा अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव (US President Election Results) में डेमोक्रेट कैंडिडेट जो बाइडेन (Joe Biden) की जीत का जश्न मना रहा है, तो वहीं मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump news) ने अब तक हार नहीं मानी है। बाइडेन की जीत की घोषणा पर करीब 5 घंटे चुप्पी साधे रहने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया और खुद के जीतने का दावा किया है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘पर्यवेक्षकों को काउंटिंग रूम में घुसने की इजाजत नहीं दी गई। यह चुनाव मैं ही जीता हूं और मुझे 7 करोड़ 10 लाख वैध वोट मिले हैं। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कई गलत चीजें हुई हैं, जिन्हें पर्यवेक्षकों को नहीं देखने दिया गया। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।’


















