अवैध संबंधों में अड़ंगा बन रहे इंटर कालेज के प्रवक्ता को उसकी पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर 5 लाख रुपये की सुपारी देकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने इस मामले में शिक्षक की पत्नी समेत 3 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि अभी भी कई आरोपी फरार हैं. अपनी खूबसूरती पर इतराने वाली कातिल पत्नी ने बेरहमी से अपने आशिक के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर निवासी अवधेश इंटर कालेज में प्रवक्ता थे. बताया जाता है कि अवधेश की पत्नी विनीता अपने पति से उम्र में 10 साल छोटी थी जिस वजह से वो अपने पति को पसंद नहीं करती थी. विनीता ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और फिर 5 लाख रुपये सुपारी देकर पति की हत्या करवा दी. इसके बाद विनीता ने अपनी बहन, भाई, पिता, आशिक और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया. आधी रात को इन सभी लोगों ने शव को कार में रखा और फिरोजाबाद ले जाकर दफन कर दिया. एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि इंटर कालेज के प्रवक्ता अवधेश के माता पिता की तहरीर पर इज्जतनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई और पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की जिसके बाद घटना परत दर परत खुलती गई और आखिरकार पुलिस ने कातिल पत्नी विनीता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब तक 3 आरोपियो को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि अभी भी कई आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. एसएसपी का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031