रामपुर बुशहर : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 15 जुलाई को रामपुर-खड़ाहण-कोटाधार-खोलीघाट मार्ग पर गरटोला के पास हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों का महात्मा गांधी सेवा चिकित्सालय रामपुर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। मंत्री ने उपचाराधीन घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मंत्री ने उपस्थित चिकित्सकों से घायलों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की और सभी घायलों का समुचित तथा बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार दुर्घटना से प्रभावित सभी परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। घायलों के परिजनों ने मंत्री के समक्ष क्षेत्र में चल रही पुरानी बसों की जगह नई तथा बेहतर स्थिति वाली बसें उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। परिजनों का कहना था कि नई बसों की उपलब्धता से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। मंत्री ने उनकी मांग गंभीरता से सुनी और आश्वासन दिया कि वे इस मामले को मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर रामपुर उपमंडल के लिए इलेक्ट्रिक बसों सहित नई बसों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगे। 

विक्रमादित्य सिंह ने दुर्घटना में हुई तीन यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि दुर्घटना के समय बस में कुल 24 यात्री सवार थे, जिनमें से 3 की मौत हो गई जबकि अन्य घायल होकर महात्मा गांधी सेवा चिकित्सालय रामपुर में उपचाराधीन हैं। इस दौरान नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चन्द शर्मा, विभिन्न पार्टी पदाधिकारी तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930