What's Hot

उज्जैन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन आज विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में भगवान श्री महाकालेश्वर के विधिवत दर्शन और पूजन-अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन-अभिषेक की सम्पूर्ण प्रक्रिया मंदिर के पुजारी पं. भारत गुरु द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराई गई। दर्शन के दौरान जशोदा बेन भावविभोर नजर आईं और उन्होंने भगवान महाकाल के समक्ष प्रार्थना की।

जशोदा बेन ने पहले मंदिर के नंदी हाल और फिर गर्भगृह की देहरी से पूजन कर दर्शन किए। वे आम श्रद्धालु की तरह मंदिर में नीलकंठ द्वार पहुंची। यहां से ई कार्ट द्वारा मंदिर पहुंची। नंदी हाल में पहुंचने पर उन्होंने कुछ देर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया।

मंदिर में जैसे ही उनके आने की खबर मिलते ही तत्काल पुलिस और सुरक्षाकर्मी उन्हें नीलकंठ द्वारा से नंदी हाल तक लेकर आए। मंदिर में भी उनके विशेष दर्शन की व्यवस्था की गई।बता दें कि जशोदा बेन की महाकाल में गहरी आस्था है। वे पूर्व में कई बार बाबा के दर्शन करने आ चुकी हैं। और हमेशा आम श्रद्धालुओं की तरह मंदिर में दर्शन करने पहुंचती है।

 जशोदा बेन के मंदिर आगमन पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्हें मंदिर की ओर से विशेष स्मृति चिह्न भेंट किया।  

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31