बिलासपुर । सरकारी स्कूल में बच्चों को सड़ा और बदबूदार भोजन परोसने के मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मंगला में मध्यान्ह भोजन में सड़े टमाटर और मिर्च से बनी चटनी परोसने के आरोप में प्रभारी शिक्षिका भावना तिवारी को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 12 सितंबर की है, जब दोपहर के भोजन के दौरान छात्रों ने चटनी से तेज दुर्गंध की शिकायत की। स्कूल की प्रधान पाठक सावित्री शर्मा ने चटनी का स्वाद चखने पर उल्टी कर दी और तुरंत भोजन रुकवाया। मामले की सूचना मिलने पर संयुक्त संचालक आरपी आदित्य ने तत्काल जांच के आदेश दिए।

विभाग ने इस मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए कहा है कि बच्चों के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031