नई दिल्ली । सितंबर 2025 में थोक महंगाई दर (WPI) में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान खाने-पीने की चीजों, ईंधन और विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में नरमी आने से थोक महंगाई दर घटकर 0.13 प्रतिशत पर आ गई। अगस्त में यह 0.52 प्रतिशत थी, जबकि पिछले वर्ष सितंबर में 1.91 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

थोक मूल्य सूचकांक के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 5.22 प्रतिशत की गिरावट आई है। अगस्त में यह गिरावट 3.06 प्रतिशत थी। वहीं, सब्जियों की कीमतों में 24.41 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई, जो अगस्त के 14.18 प्रतिशत से अधिक है।

उधर, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में खुदरा मुद्रास्फीति में कमी को देखते हुए अपनी बेंचमार्क नीतिगत दरों को 5.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है। खुदरा महंगाई दर सितंबर में आठ साल के निचले स्तर 1.5 प्रतिशत पर पहुंच गई, जिससे अर्थव्यवस्था में स्थिरता के संकेत मिले हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31