शादियों का एनआरआई को कुछ ऐसा शोक चढ़ा कि उसने एक दो नहीं, बल्कि चार शादियां कर डालीं. इस बार वह पांचवी शादी करने की तैयारी कर रहा था, उससे पहले ही चौथी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पीड़ित महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. हरियाणा के रोहतक निवासी एनआरआई नरेश कुमार अमेरिका में रहते हैं. बताया गया है कि तीन माह पूर्व थाना टोहना में नरेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई. शिकायतकर्ता महिला ने खुद को नरेश कुमार की चौथी पत्नी बताया. उसने बताया कि उससे पहले नरेश कुमार तीन शादियां कर चुके हैं और अब पांचवी शादी करना चाहते हैं. पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति नरेश कुमार के खिलाफ जांच शुरू कर दी. हाल ही में जब नरेश कुमार अमेरिका से आये, तो टोहना थाना पुलिस ने रोहतक से उन्हें गिरफ्तार कर लिया. आरोपी एनआरआई को पुलिस टोहना ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.पीडि़ता महिला स्वीटी ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी बीते वर्ष हुई थी. शादी के 1 महीने बाद ही उसका पति अमेरिका चला गया. इस दौरान पति उसके सारे जेवरात भी अपने साथ ले गया. इसके बाद वह पत्नी से और पैसो की मांग करने लगा. जब पत्नी ने रकम देने में असमर्थता जताई, तो उसका फोन उठाना बंद कर दिया. इसके बाद उसे किसी तरह सूचना मिली, कि उसका पति पांचवी शादी करने की तैयारी कर रहा है, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की. इस मामले में टोहाना के डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर एनआरआई नरेश कुमार को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया गया है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. पीडि़ता द्वारा बताया गया है कि आरोपी पहले ही तीन शादियां कर चुका है. पीडि़ता उसकी चौथी पत्नी और अब वह पांचवीं शादी करने की तैयारी में था.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031