रायपुर: अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
वर्मा ने डॉ. रमन सिंह को प्रदेश का एक अनुभवी और दूरदर्शी नेता बताते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का लंबा राजनीतिक अनुभव और राज्य के प्रति उनका समर्पण हमेशा समाज और प्रदेश के विकास में प्रेरणा का स्रोत रहा है।
ज्ञात हो कि डॉ. रमन सिंह ने 15 साल तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं दी हैं और वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वर्मा और उनकी टीम ने डॉ. सिंह के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031