राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों के साथ छठ की तैयारियों का जायजा लिया। सीएम ने वासुदेव घाट का निरीक्षण करते हुए कहा, “हमारी सरकार पल्ला से लेकर कालिंदी कुंज तक सभी छठ घाटों के निर्माण और सौंदर्यीकरण के काम युद्धस्तर पर कर रही है। सभी घाटों को पर्व की तैयारियों के अनुसार सजाया और सुरक्षित बनाया जा रहा है।”

सीएम ने कहा कि “हमारी दिल्ली हर पर्व के साथ अधिक संवेदनशील, सुसंस्कृत और सशक्त बनती जा रही है। यह राजधानी अब श्रद्धा और विकास दोनों का प्रतीक बन रही है।” इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, लक्ष्मी नगर से विधायक अभय कुमार वर्मा एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि यह पर्व सुरक्षित और भव्य रूप में मनाया जा सके।

सीएम ने यह भी कहा कि सालों बाद दिल्ली में दीपावली का उत्सव अपने पूरे रंग और रोशनी के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि इस दीपावली केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखों का ही प्रयोग करें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें। साथ ही, सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों और देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930