नई दिल्‍ली:

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 से 24 अक्टूबर तक केरल दौरे पर रहेंगी. राष्ट्रपति का यह दौरा धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों से भरपूर होगा. राष्ट्रपति 21 अक्टूबर की शाम को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगी. इसके बाद, 22 अक्टूबर को वे प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी.

अगले दिन, 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन, तिरुवनंतपुरम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी. यह कार्यक्रम केआर नारायणन के योगदान को श्रद्धांजलि देने के रूप में देखा जा रहा है. इसी दिन राष्ट्रपति वर्कला के शिवगिरि मठ में आयोजित महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन भी करेंगी. यह आयोजन महान समाज सुधारक नारायण गुरु की स्मृति में हो रहा है, जिन्होंने सामाजिक एकता, शिक्षा और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा दिया.

इसके बाद, राष्ट्रपति सेंट थॉमस कॉलेज, पालाई के प्लेटिनम जुबली समापन समारोह की शोभा बढ़ाएंगी. यह कॉलेज के 75 वर्षों की शानदार यात्रा और शैक्षणिक योगदान का उत्सव है, जिसमें राष्ट्रपति की उपस्थिति विशेष महत्व रखती है. 24 अक्टूबर को राष्ट्रपति एर्नाकुलम स्थित सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह (100 वर्ष पूरे होने) में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी.

राष्ट्रपति की इस यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों और छात्रों में उत्साह का माहौल है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31