नई दिल्ली:

भारत के इतिहास में इस बार दिवाली सीजन के दौरान सबसे ज्यादा कारोबार हुआ है. सोमवार को देश में व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स के मुताबिक दिवाली सीजन 2025 के दौरान देशभर में देशभर के बाजारों में खचाखच भीड़ रही, ग्राहक देखकर और परखकर खरीदारी करने की पुरानी टच एंड फील परंपरा में लौट आए.

पिछले चार वर्षों में दिवाली बिक्री में निरंतर उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. 2021 में 1.25 लाख करोड़, 2022 में 2.50 लाख करोड़, 2023 में 3.75 लाख करोड़ रुपये और 2024 में 4.25 लाख करोड़ रुपये. व्यापारियों संगठनों के मुताबिक ये स्वदेशी की भावना को और उपभोक्ताओं के मेड इन इंडिया उत्पादों की ओर स्पष्ट रुझान को दर्शाता है.

इस बार धनतेरस के दौरान सोने-चांदी के गहनों, सिक्कों एवं अन्य वस्तुओं का कारोबार 60,000 करोड रुपए से ज्यादा का हुआ. CAIT की रिपोर्ट के मुताबिक, सोना–चांदी के रिकॉर्ड ऊंचे दामों के चलते मध्यम और उच्च वर्ग के ग्राहक निवेश के रूप में अब ठोस सिक्कों को अधिक प्राथमिकता दिया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031