लगता है कि साइक्लोन मोंथा किसानों की मेहनत पर पानी फेरने आ रहा है। 28 अक्टूबर को बस्तर में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। यही नहीें 60 से 80 किमी प्रति घटे की रफतार से तेज हवा भी चलेगी। राजधानी में भी गरज-चमक के साथ पानी गिर सकता हैं। 29 अक्टूबर को मध्य छत्तीसगढ़ में 50 से 60 किमी की गति से हवा चलेगी।

तेज पानी व हवा से धान की खडी फसल को बुरी तरह नुकसान पहुंचने की आशंका है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार कई इलाकों में धान की कटाई चल रही हैं। वहीं देर से पकने वाले धान की फसल भी खेत में ही गिर जाएगी। खेतों में पानी भी भरेगा। इससे धान की कॉलिटी गिर जाएगी। चक्रवाती तूफान की संभावना से किसानों की चिंता बड गई हैं। पिछले 24 घंटे में बेलहगना में 3, पिपरिया, कसडोल, अंतागड, छुईखदान व भिंभौरी में 1-1 सेमी पानी गिरा। वहीं ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से मामूली ज्यादा चल रहा हैं। यह हाल न्यूनतम तापमान का हैं। सबसे कम तापमान 19 डिग्री पेंड्रारोड में दर्ज किया गया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031