उत्तर प्रदेश: अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने श्रीमती साधना सिंह पटेल को उत्तर प्रदेश का महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. उत्तमप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से यह मनोनयन पत्र जारी किया, श्रीमती साधना सिंह पटेल को समाज के प्रति उनके समर्पित सेवा भाव, कार्यकुशलता और योग्यता को देखते हुए यह पद दिया गया है। राष्ट्रीय नेतृत्व को विश्वास है कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ. रश्मि सिंह के निर्देशन में महासभा की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन के विकास और सशक्तिकरण के लिए अपनी भूमिका का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगी।
इस मनोनयन के साथ, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व राज्य मंत्री) मान. पूनम चंद्राकर जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर,प्रदेश सचिव जयप्रकाश वर्मा, जिला अध्यक्ष द्रोण चंद्राकर, कवर्धा जिला अध्यक्ष मुरली चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि ने श्रीमती साधना सिंह पटेल को उत्तर प्रदेश का महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने साधना सिंह पटेल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















