What's Hot

मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब 17 बच्चों को एक स्टूडियो में बंधक बना लिया गया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी बच्चो की उम्र 15 वर्ष से कम बताई जा रही है। हालांकि मुंबई पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया और किडनैपर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक एयरगन और कुछ केमिकल बरामद किया है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि रोहित आर्या नाम के एक व्यक्ति ने पवई इलाके में स्थित आरए स्टूडियो में कुछ बच्चों को बंधक बनाया था। उसने एक वीडियो जारी किया और कहा कि वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है और अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह सब कुछ आग लगा देगा और खुद को और बच्चों को नुकसान पहुंचाएगा। आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा है, उसे अस्पताल ले जाया गया है।

ऑडिशन के लिए आए थे 100 बच्चे

यह घटना पवई के आरए स्टूडियो की है, जहां रोजाना बच्चों के लिए एक्टिंग क्लासेस और ऑडिशन आयोजित किए जाते हैं। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची और बच्चों को बचाने के लिए अभियान शुरू किया। चश्मदीदों ने बताया कि कई बच्चों को आरए स्टूडियो की इमारत की खिड़कियों से झांकते और कांच की खिड़कियों पर हाथ मारते हुए देखा गया, जिससे लोगों में और दहशत फैल गई।

आरोपी ने जारी किया वीडियो

बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम रोहित आर्य है। वह आरए स्टूडियो का ही कर्मचारी है और खुद का यूट्यूब चैनल भी चलाता है। पिछले चार-पांच दिनों से वह वहां ऑडिशन ले रहा था। गुरुवार को भी करीब 100 बच्चे ऑडिशन के लिए आरए स्टूडियो पहुंचे, जिनमें से रोहित ने लगभग 80 बच्चों को जाने दिया, लेकिन 15 से 20 बच्चों को दोपहर करीब एक बजे से अंदर रोक लिया।

वीडियो में बोला- ‘मैं आतंकी नहीं हूं’

घटना के दौरान रोहित आर्य ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उसने खुद ही बताया कि बच्चों को प्लान बनाकर बंधक बनाया है। उसने कहा कि उसका मकसद किसी से बहुत सारे पैसे मांगना नहीं है, बल्कि कुछ लोगों से बातचीत करने के लिए उसने यह कदम उठाया है।

वीडियो में रोहित ने दावा किया कि उसकी मांगें नैतिक रूप से सही हैं। उसने कहा कि वह किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता और उसे आतंकवादी न समझा जाए। उसने साथ ही चेतावनी दी कि अगर किसी ने आक्रामक कदम उठाया, तो स्थिति बिगड़ सकती है।

सभी बच्चों को सुरक्षित बचाया गया

घटना की खबर मिलते ही मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की कई टीमों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। पूरे इलाके को घेरकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आरोपी रोहित आर्य पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने यह खतरनाक कदम क्यों उठाया और किन लोगों से वह बात करना चाहता था।

इस घटना ने कुछ घंटों के लिए पूरे मुंबई में दहशत का माहौल बना दिया, लेकिन पुलिस की तेज और संयमित कार्रवाई से अब सभी ने राहत की सांस ली है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान फायरिंग में रोहित आर्या को गोली लगी थी. जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था. वहां डॉक्टरों ने रोहित कोमृत घोषित कर दिया है. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930