रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने देश की सीमा में एवं छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न भागों में तैनात सैनिक, अर्द्धसैनिक बलों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा कि जब पूरा देश दीपावली पर्व मना रहा है तब हमारे ये साथी देश की सुरक्षा में डटे हुए हैं। उनकी बदौलत ही आज हम अपना त्यौहार शांतिपूर्वक मना पा रहे हैं। मैं उनके परिजनों को भी धन्यवाद देती हूं और उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देती हूं। सैनिकों तथा उनके परिवार का यह योगदान अमूल्य है।
राज्यपाल ने देश की सीमा में तैनात सैनिकों और सुरक्षा बलों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
Previous Articleखास खबर : ब्राजील नट्स के सह उत्पादों को उपभोग नही करने की अपील
Related Posts
Add A Comment


















