अगरतला। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस ने कल गुरुवार दोपहर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी त्रिपुरा राज्य शाखा की एम्बुलेंस को राजभवन त्रिपुरा से रवाना किया। राज्यपाल बैस, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी त्रिपुरा राज्य शाखा के अध्यक्ष भी हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी त्रिपुरा स्टेट ब्रांच को एम्बुलेंस उपहार में दी गई थी। स्थानीय मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड औए उनके अधिकारियों का धन्यवाद किया। राज्यपाल ने उम्मीद जताते हुए कहा कि भविष्य में ही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड इसी तरह मदद के लिए हाथ बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी त्रिपुरा राज्य शाखा से आग्रह किया कि, वह अच्छा काम जारी रखें और इसी तरह राज्य के लोगों की सेवा करते रहें। यह आयोजन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी त्रिपुरा राज्य शाखा द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी त्रिपुरा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष डॉ बीके किलिकर, डॉ बिकाश रॉय, चेयरमैन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी त्रिपुरा स्टेट ब्रांच, सोनम पांचू, डॉ शैलेष कुमार यादव डीएम और कलेक्टर पश्चिम जिला और तुषार कांति चक्रवर्ती, महासचिव, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी त्रिपुरा राज्य शाखा आदि सम्मिलित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031