रायपुर के तेलीबांधा इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ बीते 27 अक्टूबर को धरसीवां स्थित एक फार्महाउस पर गैंगरेप की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, महिला का अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर में श्यामनगर के रहने वाले आरोपी आशीष जोशी पीड़ित महिला को जन्मदिन मनाने के बहाने अपनी एक्टिवा में बिठाकर रायपुर से धरसीवां स्थित फार्महाउस पर ले जाया। महिला के अनुसार, वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाया गया। इसके बाद आशीष जोशी और उसके साथी रूपेद साहू (निवासी कपसदा) ने उसके साथ गैंगरेप किया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी आशीष जोशी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रूपेद साहू फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031