अहमदाबाद के फतेहवाड़ी इलाके की एक शांत सोसाइटी में मंगलवार को जब पुलिस ने एक पुराना बंद घर खोला, तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि घर के रसोईघर के फर्श के नीचे एक व्यक्ति की लाश मिलेगा, जिसकी उसकी ही पत्नी ने प्रेेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। शव को दफन कर ऊपर से सीमेंट और टाइल्स से चिनाई करवा दी। मामले के खुलासे के बाद पत्नी के पे्रमी इमरान वाघेला को गिरफ्तार किया गया तो उसने जो कबूल किया, वह बॉलीवुड मर्डर मिस्ट्री फिल्म दृश्यम से मिलता-जुलता था। यह कहानी है मोहम्मद इसराइल उर्फ समीर बिहारी अंसारी की, जो पिछले एक साल से लापता था। उसकी रूबी कहती थी कि इसरायल के काम के सिलसिले में बाहर है। पिछले दिनों पुलिस को सूचना मिली कि रूबी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक साल पहले ही इसराइल की हत्या कर दी थी।
Previous Articleदुष्कर्म के दोषी फूड इंस्पेक्टर को सुनाइ उम्र कैद की सजा
Related Posts
Add A Comment



















