नई दिल्ली: साउथ दिल्ली में पुलिस वालों की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया. पुलिस के जवानों ने बहादुरी दिखाते हुए जलती हुई लग्जरी कार से एक महिला और उसके बच्चे को बाहर निकाल लिया. अगर थोड़ी और देर हो जाती तो दोनों की जान जा सकती थी. इस साहस भरे काम के लिए दक्षिण-पूर्वी ज़िले की पुलिस की जमकर तारीफ हो रही है. गोविंदपुरी थाने और ट्रैफिक यूनिट के पुलिसकर्मियों ने फुर्ती और हिम्मत दिखाते हुए जलती हुई कार से महिला और उसके छोटे बच्चे की जान बचा ली. वरना कुछ भी हो सकता था. 

यह घटना 6 नवंबर 2025 की शाम करीब 5:37 बजे की है, जब पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि तारा अपार्टमेंट क्रॉसिंग के पास एक मर्सिडीज कार (MH 14GA8228) लाल बत्ती पर खड़ी-खड़ी अचानक आग की चपेट में आ गई है. सूचना मिलते ही एएसआई रतन लाल मीणा, कांस्टेबल राहुल और ट्रैफिक पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने बिना वक्त गंवाए कार में फंसी 38 साल की महिला और उसके 5 साल के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. उस वक्त कार में आग तेजी से फैल रही थी.

आग पर काबू पाने के लिए टीम ने समझदारी और सूझबूझ का दिखाते हुए तुरंत दिल्ली जल बोर्ड का टैंकर बुलवाया. पुलिस टीम और टैंकर कर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाया और आसपास खड़ी गाड़ियों और लोगों को भी सुरक्षित रखा. महिला ने दिल्ली पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930