प्रदेश में अब ठंड दस्तक दे दी हैं। रविवार को शीतलहर की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों में उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबित चेतावनी में कहा गया है कि कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा,जशपुर,सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बन सकती है। इन इलाकों में रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि उत्तर से आने वाली शुष्क और ठंडी हवाएं आने वाले दिनों में और असर दिखा सकती हैं। ऐसे में अगले 48 घंटों में इन जिलों के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930