जिला अस्पताल में शनिवार को नसबंदी आपरेशन के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। पूजा यादव (27) और किरण यादव (30) की आपरेशन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी और दोनों ने दम तोड़ दिया। आरंभिक जांच में दोनों के फेफड़ों में पानी भरा पाया गया, जिससे दवाओं के रिएक्शन की गंभीर आशंंका जताई जा रही है।
पूजा को नसबंदी के दौरान और किरण को सिजेरियन के बाद नसबंदी के लिए कुछ दवाएं दी गई थीं। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। यह घटना आपरेशन से पहले पर्याप्त जांच न होने और दवाओं के गलत रिएक्शन की ओर इशारा करती है। इस घटना के कारणों की पुष्टि के लिए बिसरा जांच को भेजा गया है।
बजरंग नगर की पूजा नसबंदी आपरेशन के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। आपरेशन के दौरान उसे अचानक झटके आने लगे और शरीर में अकड़न महसूस हुई। हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। वहीं सिकोला भाटा निवासी किरण ने उसी दिन सुबह सिजेरियन आपरेशन के जरिए बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद जब उसकी नसबंदी की जा रही थी, तभी उसे भी झटके आने लगे और शाम तक उसने भी दम तोड़ दिया। स्वजनों ने बताया कि किरण पूरी तरह स्वस्थ थी और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ना सभी के लिए सदमे जैसा था। पूजा यादव के दो छोटे बच्चे हेैं, जबकि किरण यादव का नवजात शिशु है। रविवार को दोनों मृतकों का पीएम किया।
दवाओं पर संदेह:- सिविल सर्जन डा. आशीषन मिंज के अनुसार पूजा को बुपीवाकेन 3 एमएल, मिडान 1 एमजी, और 2 आरएल दिया गया था। वहीं किरण को बुपीवाकेन 2.2 नौ सर्जरी हुईं, दो में हादसा शनिवार को मदर-चाइल्ड यूनिट में कुल नौ सर्जरी की गईं। इनमें पूजा की केवल नसबंदी थी, जबकि किरण की सिजेरियन के साथ नसबंदी की गई। आपरेशन टीम में डा. उज्जवला देवांगन, डा. विनीता धुव्रे, डा. रिंपल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) और डा. पूजा वर्मा (एनेस्थेटिस्ट) शामिल थीं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930