खैरागढ़ के छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम झुरानदी में रविवार को भाई-बहन का शव मिला। मृत बच्चों की पहचान गजानंद वर्मा के तीन वर्षीय बेटे करण वर्मा और डेढ़ वर्षीय पुत्री राधिका के रूप में हुई है। दोनों बच्चों के मुंह कपड़े से बंधे हुए थे, जिससे पुलिस को शक है कि यह हत्या का मामला है। पोस्टमार्टम के लिए दोनों शवों को छुईखान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां देर रात तक भारी भीड़ जमा रही। पुलिस ने मौके से कई अहम सुराग जुटाए हैं और फारेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि आसपास के गांवों में नाकाबंदी बढ़ा दी है, ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति फरार न हो सके। हादसे के बाद मृत बच्चों की माँ बार-बार बेहोश हो जा रहीे थी।
Previous Articleदेश में आतंकी हमले करने की साजिश…..तीन गिरफ्तार
Next Article संजू सैमसन को रवींद्र जडेजा से ट्रेड करेगा सीएसके ?
Related Posts
Add A Comment



















