गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम ने देश में आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश करते हुए तीन संदिग्धों को दबोचा हैं। एक को गांधीनगर से शुक्रवार को तथा दो को शनिवार को बनासकांठा से गिरफ्ता किया गया। पूछताछ में सामने आया कि या पिछले एक साल में अहमदाबाद, दिल्ली और लखनऊ में संवेदनशील व भीड़भाड़ वाली जगहों की रैंकी कर चुके हैं। इन्हें पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए राजस्थान में गिराए हथियार मिले थें।
एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि पकड़े गए आरोपियों में अहमद मोहियुदिन सैयद (35) हैदराबाद के राजेंद्र नगर का निवासी है जबकि आजाद शेख (20) उत्तरप्रदेश के कैराना और मोहम्मद सुहेल खान (23) लखीमपुर खीरी जिले में सिंघही कस्बे का रहने वाला हैं। इनके पास से तीन पिस्तौल, 30 कारतूस, चार लीटर केस्टर ऑयल, तीन मोबाइल और दो लैपटॉप बरामद हुए हैं। सूचना के आधर पर अहमद को हैदराबाद से कार से आते हुए अडालज टोल नाके पर पकड़ा गया।

केमिकल बम बनाने की तैयारी में था अहमद
आरोपी अहमद के मोबाइल फोन से कई अहम सबूत मिले हैं। जांच में पता चला कि यह साइनाइट से भी गंभी राइजिन जहर बना रहा था।माना जा रहा है कि उसकी केमिकल बम बनाने की तैयारी थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930