राजधानी में नगर निगम की टीम ने नकली आरओ वाटर बनाने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। शंकर नगर स्थित एक मकान में बहार कोचिंग क्लास का बोर्ड लगा था, लेकिन अंदर पूरा सेटअप नकली आरओ वाटर पैकेजिंग और केमिकल मिक्सिंग का चल रहा था। मंगलवार को निगम की जोन-तीन टीम ने स्टार टे्रडिंग कंपनी को सील कर दिया।
कोचिंग बोर्ड के पीछे छिपा था केमिकल कारखाना:– गोरखा कालोनी में चल रही यूनिट से आसपास के लोग बदबू और मशीनों की अवाजा से परेशान थे। स्थानीय लोगों की शिकायत पर निगम आयुक्त विश्वदीप ने जांच के निर्देश दिए। जोन कमिशनर प्रीति सिंह के नेतृत्व में टीम पहुंची तो वहां कोचिंग की जगह आरओ वाटर फिल्टरिंग और पैकेजिंग मशीनें चलती निगम ने बढ़ाई सैंपलों की जांच:-निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में सघन जांच अभियन चलाया जा रहा है। सभी जोन में टीमों को नकली उत्पादों की पहचान और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निगम का कहना है कि लाइसेंस रहित इकाइयों पर अब सीधे सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ न हो सके।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930