प्रदेश के चर्चित 3200 करोड़ रूपये के आबकारी घोटाला मामले में आबकारी विभाग के ओएसडी रहे अरविंद सिंह के भतीजे अभिषेक सिंह और सिए संजय मिश्रा के भाई मनीष मिश्रा के जमानत मिल गई है। मंगलवार को जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच ने दोनों को जामनत प्रदान की है।
संजय मिश्रा और मनीष मिश्रा नेक्सजेन पावर कंपनी बनाकर एफएल-10 लाइसेंस लेकर प्रदेश में महंगी-ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की सप्लाई करते थे। दोनों सगे भाई हैं। संजय मिश्रा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है। दोनों भाई नेक्सजेन पावर कंपनी के डायरेक्टर हैं। इनके अलावा आबकारी विभाग के ओएसडी रहे अरविंद सिंह के भतीजे अभिषेक सिंह को भी गिरफ्नार किया गया था। तीनों को इसी साल 20 जुलाई को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया था। पूर्व में ही संजय मिश्रा को जमानत मिल चुकी है। कोर्ट ने संजय को मिली जमानत के आधार पर उसके भाई मनीष मिश्रा और अरविंद ङ्क्षसंह की भी नियमित जमानत याचिका मंजूर कर ली गई। बता दें कि मामले में 28 आबकारी अधिकारी भी आरोपित बनाए गए थे।
Previous Articleभावांतर योजना में आज बढ़कर 4077 रुपए मॉडल रेट जारीभावांतर योजना में आज बढ़कर 4077 रुपए मॉडल रेट जारी
Next Article भूटान को 4,000 करोड़ रूपये का कर्ज देगा भारत
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














