दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट की प्रारंभिक जांच में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े श्रीनगर-पुलवामा-फरीदाबाद मॉड्यूल का हाथ सामने आया हैं। विस्फोट में मरने वालों की संख्या 12 हो गई है वहीं मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई हैं।
सुरक्षा एजेंसियों की अब तक ही तहकीकात में पता चला हैं कि आतंकियों की सीरियल धमाकों की बड़ी योजना थी लेकिन सोमवार को दिन में आतंकी साजिश का खुलासा होने के बाद कार्रवाई से घबराकर मॉड्सूल से जुड़े आतंकी डॉ.उमर मोहम्मद नबी ने कार में विस्फोट किया। हमले में मारे गए डॉ.उमर के शव की डीएनए पहचान के लिए कश्मीर में पुलवामा से उसकी मां का ब्लड सैंपल लिया गया हैं।
घटना में शामिल व सहयोग करने वालों की तलाश में फरीदाबाद, लखनऊ, सहारनपुर, आजमगढ़, श्रीनगर, पुलवामा व दिल्ली में सुरक्षा बलों ने अनेक स्थानों पर छापेमारी की हैं। तकनीकी व इलेक्ट्रोनिक माध्यमों को ख्ंगालकर आतंकियों के संपर्कों का पता लगाया जा रहा हैं। सरकारी सूत्रों का दावा है आतंकी मॉड्यूल पर सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से घबरा कर आतंकयों ने बिना तैयारी के इस घटना को अंजाम दिया अन्यथा सीरियल ब्लास्ट जैसे बड़े हमले किए जा सकते थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930