मंगलवार को बॉलीवुड समेत पूरी दुनिया को एक गहरा झटका लगा जब धर्मेंद्र की मौत की अफवाह फैली. कहा गया कि धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. धर्मेंद्र के निधन की खबर झूठी निकली. इसका कंफर्मेंशन बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने दिया है.

बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज स्टार धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार है। वह घर लौट आए हैं। ब्रीच कैंडी अस्‍पताल से उन्‍हें ड‍िस्‍चार्ज कर दिया गया है। डॉक्‍टर्स के मुताबिक, परिवार ने फैसला किया है कि अब घर पर ही उनका इलाज चलेगा। 89 साल के एक्‍टर को सांस लेने की तकलीफ के कारण 12 द‍िन पहले अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था। इस बीच, परिवार ने हेल्‍थ अपडेट जारी करते हुए अफवाहों पर ध्‍यान नहीं देने की अपील की है। फैंस से अपील की है कि वह प्रार्थना करें, ताकि एक्‍टर जल्‍द से जल्‍द सलामत हो जाएं। इससे पहले बीते दो दिनों से अस्‍पताल में धर्मेंद्र से मिलने वालों का तांता लगा रहा। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान से लेकर गोविंदा और परिवार के लोग लगातार धर्मेंद्र का हाल जानने अस्‍पताल में देखे गए।

धर्मेंद्र अस्‍पताल से घर लौट आए हैं। यह खुशखबरी सुनकर उनके घर के बाहर फैंस जमा हो रहे हैं। लिहाजा पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। नए सिरे से बैरिकेड‍िंंग की गई है। इस बीच एक्‍टर की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। उनके चचेरे भाई गुड्डू धनोआ मिलने पहुंचे थे। बाहर निकलर उन्‍होंने कहा कि वह इस वक्‍त यही बता सकते हैं कि धर्मेंद्र की तबीयत ठीक है। उसकी सेहत में सुधार हो रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930