नई दिल्ली। 14 नवंबर की तारीख इतिहास में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है. इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है. 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्में जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से खासा लगाव था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे.
बाल दिवस के रूप में मनाई जा रही हैं जयंती
भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन अर्थात 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया. कई देशों में एक जून को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है. कुछ देश संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के अनुरूप 20 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं.
पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. वर्ष 1889 में जन्मे कांग्रेस के दिग्गज नेता नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे थे. मोदी ने ट्वीट किया, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि.
Previous Articleछत से कूदी बालकनी में अटकी, सास और पति ने बचा लिया…
Next Article त्योहारी सीजन में कोरोना पर नो ब्रेक, 7802 नए केस
Related Posts
Add A Comment


















