देर रात एक किसान के घर में घुस कर नकाबपोश हथियारबंद 20 युवकों ने कट्टा, चाकू की नोंक में परिवार के 11 सदस्यों को बंधक बना लिया। रस्सी से हाथ बांधने के बाद कोई हल्ला न मचाए, इसलिए मुंह में कागज भर कर एक कमरे में कर दिया। आलमारी में रखे 1.50 लाख नकद एवं 10 लाख सोने-चांदी के जेवरत लूट कर ले गए। पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज किया है।
घटना बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनगुड़ा के ग्राम तराईडांड में मंगलवार की रात हुई। यहां शत्रुध्र दास पत्नी, पुत्री, पुत्र-पुत्रवधु एवं भाई कुल 11 सदस्य के साथ निवासत हैं। खेती-किसानी करने के साथ ही घर पर राशन दुकान खोली गई है। रात एक बजे शत्रुध्र को कुछ आहस सुनाईं दी, तब उनकी नींद खुली। बिल्ली होने के संदेह पर उसने जैसे ही दरवाजा खोला, तो सामने नकाबपोश युवक खड़े दिए, जिन्होंने शत्रुध्र को चाकू एवं कट्टा की नोंक पर अपने कब्जे में ले लिया। आवाज सुन कर घर के अन्य सदस्यों की नींद खुल गई। इस पर सभी नकाबपोशों ने उन्हें भी अभी कब्जे में लेने के साथ एक कमरे में ले गए और हाथ में रस्सी बांध दिया। साथ ही हल्ला मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
हथियारबंद के साथ घर में घुसे 20 युवक, 11 सदस्यों को बनाया बंधक
Previous Articleउत्तर छत्तीसगढ़ में शीत लहर, ठंड रहेगी तेज
Next Article मसाज कराने गए दो तहसीलदारों से मारपीट
Related Posts
Add A Comment



















