ब्यूटी पार्लर गए दो तहसीलदारों की छह युवकों ने पिटाई कर दी। घटना में दोनों तहसीलदार के सिर में गंभीर चोंटे आईं। मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। फरार दो आरोपित की तलाश की जा रही है। आरोपितों का दोनों तहसीलदार के ड्राइवर से पार्किंग को लेकर विवाद हो रहा था, जिस पर समझाइश देने बाहर निकले थे।
मंगलवार रात नौ बजे के बीच दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु आदर्श नगर स्थित राजेश ब्यूटी पार्लर (सेलून) गए थे। उन्होनें पुलिस को बताया कि पटवारी त्रिलोक सोनवानी ने वहां नस और हाथ-पैर दर्द के लिए अच्छी मालिश करने की जानकारी दी थी। इसलिए मालिश कराने दोनों अलग-अलग गाड़ियों से गए थे।
इसी दौरान वहीं कुछ युवक आए और वहां उपस्थित चालकों के साथ विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर दोनों तहसीलदार दुकान से बाहर आए और युवकों को समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई। छह युवकों ने दोनों तहसीलदार पर हमला कर दिया। मारपीट होने पर स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तहसीलदार को पहचान लिया, तब जानकारी मिलते ही युवक वहां से भाग निकले। दोनों घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी के अनुसार पकड़े गए आरोपित में कुसमुंडा क्षेत्र के पुनेश, बबन, डिंपल और हितेश सारथी है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी हितेश सारथी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930