तालाब में नहा रहे चार छात्रों में से दो की डूबने से मौत हो गई। हादसा तोरवा थाना क्षेत्र के महमंद स्थित तालाब में हुआ। चारों छात्रों को डूबता देख आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने दो छात्रों को डूबने से बचा लिया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक अभियान चलाकर दोनों छात्रों के शव के निकाल लिया। तोरवा थाना प्रभारी अभय ङ्क्षसंह बैस के अनुसार किशोर प्रियांशु सिंह, एम. उदय किरण, पी.साईं राजेश और टी पवन दोस्त थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण चारों महमंद स्थित लाल गड्ढा तालाब में नहाने गए थे। दोपहर करीब दो बजे चारों छात्र नहाने के लिए पानी में उतरे। उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। नहाते हुए चारों गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। इसे देख आसपास के लोगों ने पानी में छलांग लगा दी। किसी तरह प्रियांशु और एम. उदय किरण को लोगों ने डूबने से बचा लिया। राजेश और पवन पानी की गहराई में समा गए।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031