रजत जयंती महोत्सव वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2025-26 का आयोजन दिनांक 12 नवम्बर 2025 से 15 नवम्बर 2025 तक स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुर (छत्तीसगढ़) में सम्पन्न हुआ।इस चार दिवसीय विज्ञान मेले का मुख्य कथानक “विकसित और आत्मनिर्भर भारत” रहा। मेले के प्रायोजक— छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुरआयोजक— राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) छत्तीसगढ़, स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन जशपुर थे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जशपुर सांसद माननीय श्री राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक माननीय श्रीमती रायमुनि भगत, तथा जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ी।SCERT से अतिरिक्त संचालक श्री J. P. रथ तथा श्री K. K. शुक्ला का मार्गदर्शन इस आयोजन की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

CTE शंकर नगर, रायपुर ने सभी विधाओं में झंडे गाड़े

शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर रायपुर के M.Ed. एवं B.Ed. के छात्र-शिक्षकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए।

B.Ed. संकाय से—

तात्कालिक भाषण – प्रथम स्थान: संतोषी ठाकुर

प्रश्नमंच – द्वितीय स्थान: हर्ष एवं अमन

TLM – तृतीय स्थान: अरुण

M.Ed. संकाय से—

तात्कालिक भाषण – द्वितीय स्थान: मुकेश कुमार सेन

प्रश्नमंच – प्रथम स्थान: नीरज चतुर्वेदी एवं रेवती रमन

प्रश्नमंच – तृतीय स्थान: रामानंद ध्रुव एवं राजेश परिहार

विज्ञान क्लब – प्रथम स्थान: एमन्त सिंह राजपूत, दिव्या प्रधान, अंजू लकड़ा, हिमोनी बघेल, लक्ष्मी नारायण सिंह

TLM – प्रथम स्थान: पूनम ठाकुर

TLM – द्वितीय स्थान: टोपेश्वरी सिन्हा

इन उपलब्धियों के साथ CTE रायपुर ने हर विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा, परिश्रम और गुणवत्ता का प्रभावी परिचय दिया।—मार्गदर्शकों का योगदानसंस्थान की प्राचार्य श्रीमती भावना चौहान, विज्ञान प्रभारी श्रीमती मंजूषा तिवारी, तथा ज़ोन प्रभारी श्रीमती संगीता कर्मकार एवं महाविद्यालय के समस्त अकादमिक सदस्यों के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सहयोग से छात्र-शिक्षकों ने यह सफलता प्राप्त की।संस्थान ने इस उपलब्धि को महाविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031