सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रही बस के डीजल टैंकर से टकराने के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 45 उमराह यात्रियों की मौत हो गई। ये सभी हैदराबाद के रहने वाले थे। हादसे में एक मात्र मोहम्मद अब्दुल शोएब (24) की जान बच पाई हैं। शोएब हैदराबाद का रहना वाला हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा मदीना से 160 किलोंमीटर दूर मुहरास के पास भारतीय समयानुसार रविवार देर रात 1:30 बजे हुआ हैं। इस दौरान अधिकतर यात्री सो रहे थे, जिसके कारण उन्हें बचने का मौका नहीं मिला। बस के डीजल टैकर से टक्कर इतनी तेज थी कि बस में आग लग गई। मृतकों में 18 महिलाएं, 10 बच्चे और 17 पुरूष शामिल हैं। मारे गए लोगों में से एक ही परिवार के 18 सदस्य शामिल हैं। इनमें 9 बच्चे, 5 महिला और 4 पुरूष शामिल थे। यह परिवार हैदराबाद का रहने वाला था और शनिवार को भारत लौंटने वाला था।

भारत ने स्थापित किया कंट्रोल रूम:
भारतीय दूतावास ने हादसे के बाद पीडि़तो के परिजनों की मदद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया हैं। आपातकालीन फोन 8002440003 और व्हाट्स ऐप नंबर 0556122301 जारी किए गए। विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने कहा कि रियाद स्थित दूतावास और जेद्दा कॉन्सुलेट प्रभावित लोगों की मदद कर रहा हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031