दुष्कर्म के स्थायी वारंटी आरोपित महावीर कंवर के फरार होने के गंभीर मामले में पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं। निलंबित आरक्षकों में राजेंद्र कहरा, उमेश यादव और कमल बहादुर क्षत्रिय शामिल हैं। वहीं नगर सैनिक गजेंद्र पाटले के विरूद्ध कार्रवाई के लिए एसपी ने कमांडेंट को प्रतिवेदन भेजा हैं। जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म का आरोपित महावी कंवर, जो कटनई का निवासी है, बीते एक वर्ष से स्थायी वारंटी था। अकलतरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी हुआ था। इसके बाद पुलिस हिरासत में जेल ले जाते समय आरोपित हथकड़ी लगे होने के बावजूद तीनों आरक्षकों और एक नगर सैनिक को चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपित की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं। एसपी ने मामले को गंभीर चुक मानते हुए संबंधित पुलिस कर्मचारियों पर त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई की हैं।
Previous Articleसरकार की बिजली बिल को लेकर बड़ी घोषणा,दिसंबर से बिजली बिल ….
Related Posts
Add A Comment



















