मामूली घेरलू विवाद में सोमवार को छोटे भाई पिंटू उर्फ श्रवण बंजारे ने बडे भाई विनोद बंजारे की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही कवर्धा पुलिस मौके पर पहुंची और 18 घंटे के अंदर आरोपित को गिरफतार कर लिया। प्रार्थी ने थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 नवंबर की शाम लगभग 6 बजे उसके दोनों पुत्रों विनोद और पिंटू उर्फ श्रवण के बीच सब्जी बनाने को लेकर कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि श्रवण ने बड़े भाई विनोद को दौड़ाया और नहर के पास कुल्हाड़ी से उस पर लगातार वार किया। विनोद गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा, लेकिन आरोपित ने उसे नहर की ओर खींचकर फिर से उस पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपित ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद किया गया। आरोपित पिंटू उर्फ श्रवण बंजारे को 18 नवंबर को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930