रायपुर। आगामी छठ पूजा की तैयारियों को लेकर विधायक विकास उपाध्याय ने उत्तर भारतीय समाज के लोगों के साथ मिलकर रायपुर पश्चिम के अंतर्गत आने वाले नदी-तालाबों का दौरा कर निरीक्षण किया। विधायक के साथ नगर निगम के जोन कमिश्नर, स्वास्थ्य अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। विधायक ने रायपुर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत आने वाले छुइया तालाब टाटीबंध, टेंगना तालाब, हीरापुर, आमातालाब रामकुंड पहुंचकर छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। विधायक विकास उपाध्याय ने निगम के अधिकारियों को तालाब के घाटों के साफ-सफाई, रंग-रोगन के साथ ही प्रकाश (लाइट) के उचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। विधायक ने निरीक्षण करते हुए बताया कि आगामी छठ महापर्व को लेकर रायपुर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नदी-तालाबों में की जा रही तैयारियों का जायजा लेकर संबंधित नगर निगम के अधिकारियों, जोन कमिश्नरों को तालाब के घाटों के साफ-सफाई, रंग-रोगन, प्रकाश की उचित प्रबंध करने हेतु निर्देशित किया हैं। विधायक ने बताया कि छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर आज छुइया तालाब, टेंगना तालाब, आमातालाब का निरीक्षण किया तथा कल महादेवघाट रायपुरा, नया तालाब गुढिय़ारी में तैयारियों का जायजा लेना हैं।
20 नवम्बर को आने वाले छठ पूजा को लेकर रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने लिया तैयारियों का जायजा
Previous Articleपकड़ रहा था मछली पकड़ा गया मगरमच्छ
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















