ईओडब्ल्यू ने पटवारी से राजस्व निरीक्षक प्रमोशन भर्ती घोटाला में गिरफ्तार किए गए भर्ती घोटाला में गिरफ्तार किए गए सहायक सांख्यिकी अधिकारी वीरेन्द्र जाटव और हेमन्त कौशिक को पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड पर लिया। इसकी अवधि पूरी होने पर 4 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दोनों को विशेष न्यायाधीश की अदालत में शुक्रवार को पेश किया गया। इस दौरान अभियोजन पक्ष ने बताया कि दोनों अफसरों के घोटाले में शामिल होने के इनपुट मिले हैं। जांच के दौरान उक्त दोनों के प्रश्नपत्र लीक कर करीबी पटवारियों को पहुंचाने और इसके एवज में वसूली करने के इनपुट मिले हैं। इसके संबंध में पूछताछ करने की जरूरत हैं। विशेष लोक अभियोजक ने ईओडब्ल्यू की ओर से पेश किए गए आवेदन को स्वीकृत करते हुए रिमांड आदेश जारी किया। बता दें की ईओडब्ल्यू ने आरआई परीक्षा घोटाले में रायुपर सहित 7 जिलों के 19 ठिकानों में छापे मारे थे। तलाशी में लेनदेन के दस्तावेज, डिजिटल साक्क्ष्य बरामद कर जांच के लिए जब्त किए थे। इनपुट के आधार पर दोनों अफ्सरों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।
आरआई परीक्षा घोटाले में 4 अधिकारी गिरफ्तार दिसंबर तक रिमांड पर
Next Article किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को उम्रकैद की सजा
Related Posts
Add A Comment



















