आमानाका ओवरब्रिज के पास जमीन को लेकर रेल्वे प्रशासन की कड़ी आपात्ति के बीच नगर निगम के अफसर सांइस कॉलेज मैदान चौपाटी को हटाने में सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार शाम निगम कर्मचारी साइंस कॉलेज चौपाटी पर पहुंचे और यहां स्टॉल लगाने वालों को हटने की चेतावनी दी। इस पर स्टॉल लगाने वालों ने कड़ी आपात्ति दर्ज की। उनकी काफी देर तक निगम के कर्मचारियों से बहस होती रही। निगम की इस कार्रवाई के विरोध में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी भी उतर आए। उन्होनें कहा कि छोटे दुकानदारों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
आमानाका ओवरब्रिज के पास बने वेंडर जोन को रेल्वे ने अपना बताते हुए नोटिस चस्पा किया है। उस जगह की नगर निगम ने सफाई भी कराई, लेकिन सांइस कॉलेज मैदान चौपाटी के कारोबारियों को कोई सूचना नहीं दी। शुक्रवार रात आठ बजे निगम के कर्मचारी चौपाटी पर पहुंचे और सभी दुकानदारों को स्टॉल हटाने का अल्टीमेटस दिया। इसका विरोध स्टॉल लगाने वालों ने किया। उन्होनें निगम कमिश्नर को मौके पर बुलाने की मांग की। उनका कहना था कि पहले नोटिस क्यों नहीं जारी किए गए। बता दें कि यह क्षेत्र नगर निगम के जोन-7 में आता है। साइंस कॉलेज चौपाटी तोड़ने की सूचना आनन-फानन में देने को लेकर कारोबारी विरोध करते रहे। इसकी सूचना मिलते ही पूर्व विधायक विकास उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को धमकाया जा रहा है। यूथ हब के व्यापारियों को सुबह 5 बजे तक हटने का अल्टीमेटस दिया है। इसका कांग्रेस कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने विधायक राजेश मूणत की हठधर्मिता और जिद पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार अन्याय करने पर उतारू है। इसी तरह नगर निगम में नेेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि रेलवे के नोटिस का निराकरण कराए बगैर हिटलरशाही का विरोध करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31