मानसून के इस बार के सीज़न में जमकर बादल बरसे और देशभर में शानदार बारिश हुई। मानसून का सीज़न बेहतरीन रहा। कई राज्यों में तो इतनी भारी बारिश हुई कि पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए और नदी, तालाब और बांध भी पूरी तरह से भर गए। मानसून के दौरान देशभर में सुहावना मौसम रहा और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। मानसून के जाने के बाद भी कई राज्यों में इसके असर से अभी बारिश का सिलसिला जारी है। अब मौसम खेल दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभा ने देश के कई राज्यों में 26, 27, 28, 29 और 30 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

केरल में मानसून के दौरान शानदार बारिश देखने की मिली और अभी भी बारिश जारी है। अब केरल में मौसम खेल दिखाएगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि केरल में कई जिलों में भारी बारिश। 26, 27 और 28 नवंबर को 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट है। 29 और 30 नवंबर को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है।

आंध्रप्रदेश में भी मानसून के दौरान जमकर बादल बरसे। अभी भी राज्य में बारिश पर ब्रेक नहीं लगा है। चक्रवाती तूफान सेन्यार के कारण अब आंध्रप्रदेश में मौसम खेल दिखाएगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 26-30 नवंबर को आंध्रप्रदेश के तटीय क्षेत्रों में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान तेज़ हवाएं चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

मानसून का सीज़न तमिलनाडु के लिए भी अच्छा रहा और शानदार बारिश हुई। इसके जाने के बाद भी राज्य में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु में मौसम खेल दिखाएगा।

देश में कुछ अन्य जगह भी मौसम खेल दिखाएगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 26-30 नवंबर को माहे, यनम, रायलसीमा और अंडमान-निकोबार में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है।

राजस्थान और दिल्ली में मानसून के दौरान शानदार बारिश हुई, लेकिन अब ठंड ने दस्तक दी दी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान और दिल्ली में सुबह और रात के तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ेगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31