राजधानी में राजस्व कार्यालयों में फाइलों के कथित खेल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया हैं। शहर के 16 वकीलों ने अतिरिक्त तहसीलदार प्रकाश सोनी के खिलाफ सामूहिक शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वे जमीन नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और त्रुटि सुधार जैसे प्रकरणों में नियमों को दरकिनार कर आदेश पारित कर रहे हैं। शिकायत में दावा किया गया है कि सोनी पटवारी पति मनोज सिंह ठाकुर के साथ मिलकर हर दिन फाइलों में अवैधानिक लेन-देन कर रहे हैं।
अधिवक्ताओं ने शिकायत में लिखा है कि मनोज सिंह ठाकुर न तो राजस्व मामले का पक्षकार है, न अधिवक्ता और न ही किसी का अधिकृत प्रतिनिधि, फिर भी वह अतिरिक्त तहसीलदार के कोर्ट और निजी केबिन में पूरे दिन बैठा रहता हैं। वकीलों का आरोप है कि मनोज फाइलों की सूची तैयार करता है, रकम तय करता है, और वही बताता है कि किस प्रकरण पर किस दिन आदेश होना हैं। अधिवक्ता ने कहा कि जिस फाइल पर अनाधिकृत सहायक मनोज सिंह ठाकुर आदेश करने को कहता है, अतिरिक्त तहसीलदार उसी पर तुरंत हस्ताक्षर कर देते हैं। केबिन में रोज लेन-देन का खेल चलता हैं। शिकायत के बाद कलेक्टोरेट में चर्चाओं का दौर जारी हैं। वकीलों की सामूहिक कार्रवाई के बाद माना जा रहा हैं कि उच्च अधिकारियों की निगरानी में पूरे प्रकरण की जांच संभावित हैं।
अतिरिक्त तहसीलदार पर गड़बड़ी के आरोप…..16 वकीलों ने की कलेक्टर से शिकायत
Previous Articleशराब घोटाले में एसीबी-ईओडब्लयू का ट्रेवल्स एजेंसी पर छापा
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














