रायपुर रेंज पुलिस की आपरेशन साइबर शील्ड के तहत ठग पकड़ा गया है। भारतीय स्टेट बैंक का नया एटीएम कार्ड बनवाने के नाम पर गूगल विज्ञापन का दुरूपयोग कर आठ लाख आरोपित अब्दुल्ला रूपये की लश्कर पुलिस साइबर ठगी करने वाला अंतराराज्यीय आरोपित अब्दुल्ला लश्कर (33), निवासी नेत्रा उत्तर, सेहरदाहा, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया है। प्रार्थी ने गूगल पर एसटीआइ का नया एटीएम कार्ड बनवाने की जानकारी सर्च किया था। सर्च परिणाम में मिले एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर आरोपित ने उसे एक एप इंस्टाल करने के लिए कहा। एप डाउनलोड करवाने के बाद आरोपित ने पुराने एटीएम कार्ड के अंतिम छह अंक पूछे और तकनीकी हेरफेर कर उसके बैंक खाते से आठ लाख रूपये उड़ा दिए। शिकायत पर थाना सिविल लाइन में अपराध दर्ज किया गया। विवेचना रेंज साइबर थाना, रायपुर द्वारा की गई। गूगल, बैंक और मोबाइल सेवा प्रदाताओं से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपित की पहचान की। योजनाबद्ध तरीके से टीम ने दक्षिण 24 परगना (पश्चिम बंगाल) में दबिश दी और आरोपित अब्दुल्ला लश्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ हरियाणा और उत्तराख्ंाड में भी साइबर धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। उसके मोबाइल और डिजिटल उपकरणों से कई अन्य बैंक खातों की जानकारी भी मिली है, जिनकी जांच जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031