नेशनल हाईवे 49 पर सुकली गांव के पास मंगलवार देर रात स्कार्पियो के चालक ने ट्रक का पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए और हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ा, जबकि तीन ने इलाज के दौरान जान गंवाई।
हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में शामिल राजेंद्र कश्यप (27) और पोमेश्वर जलतारे (33) भारतीय सेना के जवान थे। घायलों की स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल जाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत के देखते हुए उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया। वहां तीनों का इलाज जारी है।
सभी मृतक नवागढ़ के सड़क पारा और शांति नगर के रहने वाले थे। सभी एक बारात में शामिल होकर नवागढ़ वापस लौट रहे थे, तभी सुकली के पास यह हादसा हो गया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने नवागढ़ में चक्काजाम किया।
फरार ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी और मृतक के स्वजन को तत्काल मुआवजा देने की मांग की। इधर दोनों जवानों के शव का सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। आठ दिन पहले ही पहले 18 नवंबर को राजेंद्र कश्यप की शादी हुई थी, जवान की पोस्टिंग श्रीनगर में थी। तीन घायलों का बिलासपुर सिम्स में इलाज चल रहा है।
इसमें सत्य नारायण साहू (35), संतोष साहू (30), दीपक केवट (25) तीनों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही हादसे में मृत के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31