कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्री रोड जैन सुपर बाजार के सामने ई-रिक्शा पलटने से पांच स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक टिकरापारा और अंबेडकर चौक से स्कूली बच्चों को रिक्शा से गोकुलपुर गवर्नमेंट स्कूल ले जा रहा था, तभी नशे में धुत चालक की लापरवाही से सड़क पर साइकिल सवार दूसरे स्कूली बच्चों को बचाने के चक्कर में ई-रिक्श अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में रिक्शा में सवार 5 स्कूली बच्चे घायल हो गए। बच्चों को मामूली चोटे आई है। तत्काल उन्हें धमतरी के जिला अस्पताल और निजी अस्पताल लाया गया। फिलहाल सभी बच्चों की हालात सामान्य है।
अनियंत्रित होकर पलटी ई-रिक्शा, नशे में था चालक , पांच स्कूली बच्चे घायल
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














